बलरामपुर आम जनमानस के स्वास्थ्य हित में एक सराहनीय पहल करते हुए लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल, अंबिकापुर और शौण्डिक समाज, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के सहयोग से एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रविवार को न्यू बस स्टैंड के पास स्थित ऑडिटोरियम हॉल, बलरामपुर में आयोजित होगा।
शिविर रविवार प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिसमें मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण और परामर्श किया जाएगा।
इस स्वास्थ्य शिविर की खास बात यह है कि इसमें विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों के अनुभवी एवं विशिष्ट डॉक्टरों की टीम मरीजों को सेवाएं प्रदान करेगी जैसे
डॉ. प्रतीक खरे – एम.डी. (जनरल मेडिसिन)
डॉ. अविना – डी.एम. (एंडोक्राइनोलॉजी एवं मेटाबोलिज्म विशेषज्ञ)
डॉ. गौरव कुमार – डी.एन.बी. (हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ)
डॉ. आयुषी अग्रवाल – एम.एस. (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ)
विशेषज्ञता वाले विभाग:
सामान्य चिकित्सा (जनरल मेडिसिन)
एंडोक्राइनोलॉजी एवं मेटाबोलिज्म
हड्डी एवं जोड़ रोग (ऑर्थोपेडिक्स)
स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनिकोलॉजी)
जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी
हृदय रोग विभाग (कार्डियोलॉजी)
इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रहने वाले उन मरीजों तक आधुनिक चिकित्सा सेवा पहुंचाना है, जो उच्च स्तरीय इलाज से वंचित रह जाते हैं। शिविर के दौरान मरीजों को न केवल रोगों का उचित निदान मिलेगा, बल्कि आवश्यकतानुसार उचित मार्गदर्शन और आगे की चिकित्सा योजना भी सुझाई जाएगी।
शौण्डिक समाज की यह पहल न केवल समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाती है, बल्कि यह भी प्रमाणित करती है कि सामाजिक संगठन यदि चाहें, तो स्वास्थ्य जैसे मूलभूत क्षेत्र में भी बड़ा योगदान दे सकते हैं। समाज के
सभी नागरिकों से अपील है कि वे इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाएं और समय पर उपस्थित होकर नि:शुल्क विशेषज्ञ सलाह प्राप्त करें।

Categorized in: