बिलासपुर– सीपत पुलिस ने नाबालिग का दैहिक शोषण और अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा  अभियान चलाकर मोबाइल चोरी के आरोपी को भी धर दबोचा है। दोनो आरोपियों को अलग अलग धाराओं के तहत जेल दाखिल कराया है। पुलिस के अनुसार बलात्कार के आरोपी को गुजरात से फरार होने के बाद ग्राम धनिया  में पकड़ा गया है। जबकि नाबालिग को गुजरात के सूरत से कब्जे में लिया गया है।

सीपत पुलिस ने नाबालिग लड़की का दैहिक शोषण और अपहरण मामले के आरोपी को गुजरात से फरार होने के बाद बिलासपुर के धनिया गांव में पकड़ा है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने 20 जनवरी 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि नाबालिक लड़की का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण किया है।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद घटना को आलाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। पतासाजी के दौरान संदेही का मोबाइल लोकेशन गुजरात राज्य के सूरत में पाया गया। तत्काल पुलिस टीम को  गुजरात रवाना किया गया। मौके से नाबालिग लड़की को बरामद किया गया। इस दौारन आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस फरार आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी।

इसी दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि आरोपी ग्राम धनियाँ रेलवे पुल के आगे पेट्रोल पंप के आगे स्थित ठेला के पास खड़ा है। तत्काल पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। आरोपी को  मोटर सायकल सीजी- 10 ए जेड- 4457 के साथ धर दबोचा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बलात्कार का आरोप कबूल किया आईपीसी की धारा  363,366,376,(2)(n) और 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Categorized in: