मनेन्द्रगढ़ । एक नाबालिक ने सनसनीखेज वारदात करते हुए एक 6 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ रेप की वारदात कर उसके 7 साल के चचेरे भाई की गला घोट कर हत्या कर दी है । इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । सूचना पर मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना कार्यवाही में लिया है ।

जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम सनसनीखेज वारदात घटित हुई एक नाबालिक बालक पास के ही गांव में एक 6 साल 6 माह की बच्ची अपने 7 वर्ष के चचेरे भाई के साथ खेल रहे थे तभी वह बच्ची व उसके चचेरे भाई को पलाश का पत्ता तोड़ने के नाम पर ले गया और बच्ची के साथ छेड़छाड़ की वारदात करने लगा । बच्ची का चचेरा भाई विरोध करने लगा तो वह उसका गला दबाकर हत्या कर दिया और करीब 200 मीटर की दूरी में ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया और बच्ची के साथ रेप की वारदात कर उसे भी कुएं में फेंक दिया । बच्ची कुएं में छटपटा रही थी तभी कुछ ग्रामीण वहां से निकले और कुएं में कुछ आवाज आते सुनकर कुएं में गए तो कुएं में बच्ची छटपटा रही थी उसे ग्रामीणों ने कुआं से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई । बताया जा रहा है कि नाबालिक युवक जिसने घटना की वारदात को अंजाम दिया वह किसी राइस मिल में काम कर रहा था और शाम 3 बजे के आसपास काम से वापस साइकिल से अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में पास के ही गांव में एक 6 साल 6 माह की बच्ची अपने 7 साल के चचेरे भाई के साथ खेल रही थी तभी उक्त नाबालिग बालक उक्त घटना की वारदात को अंजाम दिया है । घटना की जानकारी लगने पर तत्काल मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी और घटना स्थल का जायजा लेकर आरोपी नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया था तथा नाबालिक के निशानदेही पर 7 साल के मासूम बच्चे के शव को बरामद किया । नाबालिक बालक की उम्र परिजनों के हिसाब से 17 साल बताई जा रही थी आरोपी नाबालिक के परिजन उसका जन्म वर्ष 2003 में होना बता रहे हैं जबकि उसके स्कूल के सर्टिफिकेट में 14 वर्ष उम्र है फिलहाल पुलिस आरोपी नाबालिक को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच कर रही है । पीड़िता बच्ची के रिपोर्ट पर मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी नाबालिक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर भादवि की धारा 302, 307, 376, 363, 366 एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 तथा एसटी एससी एक्ट के तहत मामला कायम कर मामले को जांच कार्यवाही में लिया है ।

Categorized in: