मामले में पुलिस ने 3 आपचारी बालक सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार..

मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)- एक नाबालिक बालक का अपहरण कर उसे पानी में डूबा-डूबा कर मौत के घाट उतार दिया गया जिस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आपचारी बालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंध बालक की हत्या का कारण बताया जा रहा है। उक्त पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि राकेश चौधरी आत्मज बिरजू चौधरी 56 दफाई खो॑गापानी निवासी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 13 नवंबर 2020 के शाम 6 बजे घर से उसका 9 वर्षीय पुत्र ऋषि लापता हो गया है उसको आशंका है कि व्यक्ति के द्वारा उसके बच्चे का अपहरण कर ले जाया गया है। रिपोर्ट पर झगड़ाखान पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना कार्रवाई में करवाई में लिया। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ पंकज शुक्ला के मार्गदर्शन में एसडीओपी मनेंद्रगढ़ के नेतृत्व में 4 टीमों का गठन कर अलग-अलग लगाया गया। दीपावली के दिन 14 नवंबर को पता तलाश की गई लेकिन मामले में कोई सफलता नहीं मिली जब संदेह के आधार पर संदेही को हिरासत में लेकर 15 नवंबर 2020 को पूछताछ की गई तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। संदेही बबलू यादव बच्चे का अपहरण कर पानी में डूबा डूबा कर हत्या करने की बात अपने तीन अन्य नाबालिक सहयोगी यों के साथ करना स्वीकार कर लिया। पुलिस पूछताछ में हत्या का आरोपी बबलू यादव ने पुलिस को बताया कि मृतक की मां से उसका अवैध संबंध था और मृतक उसके अवैध संबंध का रोड़ा बन रहा था जिसके कारण वह अपने तीन नाबालिग सहयोगियों के साथ उसका अपहरण कर पानी में डालकर डूबा-डूबा कर उसकी हत्या कर दिया और लाश को नाली में डाल कर उसके ऊपर घास एवं मिट्टी डाल दिया था। पकड़े जाने की आशंका से वह अपने सहयोगियों के साथ लाश को वहां से निकाल कर एक सीमेंट की प्लास्टिक की बोरी में भरकर शहवानी टोला मशकूर के तालाब के पास नीम पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर बोरी सहित दफना दिया था। पुलिस आरोपी बबलू यादव आत्मज अजय यादव उर्फ मुन्ना 23 वर्ष 56 दफाई खोगापानी की निशानदेही पर कार्यपालक दंडाधिकारी की उपस्थिति में शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी बबलू यादव एवं तीन अन्य अपचारी बालकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर भादवि की धारा 366, 302, 102 बी, 201, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया।

Categorized in: