मनेंद्रगढ़ ! झगराखाण्ड थाना अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर नशीली दवाओं की तस्करी करते बाइक सवार तीन युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए! पुलिस ने बाइक सवार युवकों से 8 हजार रुपये के आसपास की कीमत की नशीली दवा बरामद की है साथ में नशीली दवा के तस्करी में उपयोग में लाई गई बाइक को भी पुलिस ने जप्त किया है ! मामले के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रधुम्न तिवारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक -सीजी 16 सीसी 0365 में सवार होकर मनेंद्रगढ़ तरफ से तीन युवक नशीले इंजेक्शन लेकर अवैध रूप से बिक्री करने के लिये झगराखांड ,खोगापानी की ओर आ रहे है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी झगराखाण्ड प्रद्युम्न तिवारी के द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह को मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी मनेंद्रगढ़ राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन में घेराबंदी की गई।
इसी दौरान मनेद्रगढ़ की तरफ से मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-16 सीसी 0365 पर तीन युवक बैठे हुए पहुंचे जो पुलिस को देख कर भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया।पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने अपना नाम मनीष कुर्रे पिता सीताराम कुर्रे 23 वर्ष निवासी ढोर अस्पताल के पास मनेद्रगढ़त तथा दूसरे ने जो भूरे रंग का झोला पकड़ा हुआ था अपना नाम देवेन्द्र दास पिता चेतनदास पनिका 22 वर्ष निवासी मनेद्रगढ़ सांई मंदिर के पास एवं तीसरे ने जो पीछे बैठा युवक जो अपने हाथ में लाल सफेद रंग का झोला पकड़े हुऐ था उसने अपना नाम सागर यादव पिता सत्यानंद यादव 19 वर्ष निवासी अहमद कालोनी बंगाली मोहल्ला मनेद्रगढ़ का बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से लगभग 8 हजार के नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए! सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रद्युम्न तिवारी, प्रधान आरक्षक किशन चौहान, आरक्षक पुरुसोत्तम राय,ललित यादव, नवीन कुमार, अनिल जांगड़े, मुरारी सिंह सैनिक उमाशंकर मिश्रा, भूपेद्र सिंह तथा सूकी अहमद का सराहनीय योगदान रहा।

Categorized in: