राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर-बलरामपुर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु 9 अप्रैल 2022 को चयन परीक्षा एलईएसटी 2022 आयोजित की गई है। उक्त परीक्षा हेतु परीक्षा केन्द्र जवाहर नवोदय विद्यालय भेलवाडीह और शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल बलरामपुर में निर्धारित की गई है। परीक्षार्थी परीक्षा के 50 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र में अपनी उपस्थिति दें। परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश हेतु प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और मास्क अनिवार्य है।

Categorized in: