बैकुंठपुर। जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में नवीन ओपीडी का काउंटर का शुभारंभ किया गया। नए भवन का शुभारंभ विधायक बैकुंठपुर अंबिका सिंह एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा फीता काटकर किया गया। सर्वसुविधायुक्त नवीन ओपीडी प्रारंभ होने से जिला चिकित्सालय में भारी संख्या में पहुंचने वाले मरीजों को भीड़ से छुटकारा मिलेगा। साथ ही अस्पताल भवन के अंदर पूर्व से स्थापित ओपीडी काउंटर में लगने वाले भीड़ भाड़ में कमी आएगी। जिससे अस्पताल की व्यवस्था को सुधारने में सहायता प्राप्त होगी। नवनिर्मित ओपीडी काउंटर में कई काउंटर बनाए गए हैं जिससे मरीजों को जल्द ओपीडी सुविधा प्राप्त हो सकेगी। इस संबंध में चर्चा करते हुए विधायक अंबिका सिंह देव ने बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में से प्रथम चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अभी कुछ दिन पूर्व ही डायलिसिस यूनिट का भी शुभारंभ किया गया है। उसके बाद शुरू होने से ही ग्रामीण क्षेत्रों से गरीब मरीजों को स्वास्थ्य लाभ लेने में समय और परेशानी में काफी कमी आएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता, योगेश शुक्ला, नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे, उपाध्यक्ष आशीष यादव, नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा सिंह, सीएमओ डॉ एच एस सेंगर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Categorized in: