राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर नवपदस्थ कलेक्टर श्री विजय दयाराम ने शुक्रवार 01 जुलाई 2022 को पूर्वान्ह में कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव से विधिवत प्रभार लिया। 2015 बैच आईएएस अधिकारी श्री विजय दयाराम इससे पूर्व नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में आयुक्त के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने धमतरी एवं कवर्धा जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का दायित्व भी संभाला है।

Categorized in: