*केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा-मैं कोई ज्योतिष, भविष्यवक्ता नहीं लेकिन आगामी चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ जीत होगी*
अंबिकापुर। केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं। उन्होंने अंबिकापुर के भाजपा कार्यालय संकल्प में केंद्र सरकार के नौ साल के कार्यों को लेकर पत्रकारों से चर्चा की और कहा कि इस विशेष अवसर पर भाजपा संगठन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन संभाग स्तर से लेकर बूथ स्तर तक कर रही है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं कोई ज्योतिष या भविष्यवक्ता नहीं लेकिन आगामी चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ जीत होगी। उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पास होने की स्थिति में नहीं है। भाजपा ने पूरे देश में लोगों को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना नए भारत के निर्माण की थी, इस ओर हम अग्रसर हैं। उनकी करिश्माई क्षमता ने भारत की तस्वीर बदल दी है। प्रदेश में वर्तमान सरकार का गांव, गरीबों की ओर जो रूझान होना चाहिए, उसकी गति शिथिल है। प्रधानमंत्री आवास हो या सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के गांव-गांव तक पानी पहुंचाने जल जीवन मिशन का कार्य इसमें जो प्रगति होनी चाहिए, वह देखने को नहीं मिली। राज्यांश के अभाव में आवास निर्माण योजना का पूर्ण लाभ हितग्राहियों को नहीं मिल पाया।स्वामित्व योजना के तहत भूमिहीनों को केंद्र सरकार की योजना जमीन एलाट करने की थी, यह भी नहीं हो पाया। उन्होंने कहा गरीबों के साथ हो रहे अन्याय की चिंता राज्य सरकार को नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ वर्षो के कार्यकाल में हर घर बिजली, पानी, पक्का मकान, स्वास्थ्य सुविधा देने का संकल्प लिया, सुपर स्पेशियलिटी का स्टेटस देते मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। करोड़ों के कार्यों की छत्तीसगढ़ व सरगुजा वासियों को सौगात दी। प्रदेश सरकार में दृढ़ इच्छाशक्ति की कमी के कारण सारे कार्य अपूर्ण हैं। कुलस्ते ने कहा जब वे केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री थे, उस वक्त चिकित्सा सुविधा के लिए काफी प्रयास किए गए थे। इसे पूरी तरह अमलीजामा पहनाना राज्य सरकारों का काम है। कोविड के दौर में प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण की कल्पना साकार की। वैक्सीन से पूरे हिंदुस्तान का प्रोटेक्शन किया। देश की प्रतिष्ठा, सम्मान का अभूतपूर्व ख्याल रखा। जी-20 की अध्यक्षता का अवसर भारत को मिला। पत्रकारों से चर्चा के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, पूर्व महापौर प्रबोध मिंज, अभिमन्यु गुप्ता, अजय गोयल, भारत सिंह सिसोदिया, फुलेश्वरी सिंह, मधुसूदन शुक्ला, अंबिकेश केसरी, मंजूषा भगत सहित अन्य उपस्थित थे।
*विरोधी कहते थे-नया भारत क्या है?*
केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा-जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यू इंडिया की बात कही तो विरोधी कहते थे नया भारत क्या है? नए भारत की संरचना से उनका वास्ता नहीं था। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का न्यू इंडिया के पीछे का मकसद भारत के नागरिकों की सोच के अनुरूप जरूरत की सुविधा, संसाधनों का विस्तार करना था। सैन्य शक्तियों को मजबूत बनाना था। उन्होंने कहा न्यू इंडिया की सोच को लेकर पहले तरक्की का पायदान रखा गया होता तो भारत और ऊंचाइयों पर रहता। नरेंद्र मोदी ने समयबद्ध तरीके से सभी योजनाओं को पूरा किया, जो उनकी अद्भुत क्षमता का परिणाम है।
*अच्छा काम करते विपक्ष में जाना राजनैतिक तस्वीर*
केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि राजनैतिक दृष्टि से परिस्थितियों में बदलाव आता है। विकास के कार्यों में अंतर देखने को मिलता है। उन्होने कहा छत्तीसगढ़ में 15 वर्ष डॉ. रमन सिंह की सरकार रही, वर्ष 2018 के चुनाव में हुई हार को हम स्वीकार करते हैं, लेकिन भूपेश बघेल की सरकार ने पांच साल के अपने कार्यकाल में कोई ऐसा उदाहरण पेश नहीं किया, जो डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुआ। उन्होंने कहा अच्छा काम करते हुए विपक्ष में जाना राजनैतिक तस्वीर है।
*17 करोड़ से अधिक लोगों का है समर्थन*
फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा भाजपा को प्रदेश के 17 करोड़ से अधिक लोगों का समर्थन देश के विकास के आधार पर मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों के लिए काम करके दिखाया है। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से कार्यकर्ताओ को हम जनता के बीच जाने और वोट बैंक बढ़ाने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार ने काम करके दिखाया है। भाजपा विकास को लक्ष्य मानकर चल रही है।
*छत्तीसगढ़ को देखा है नजदीक से*
पत्रकारों से चर्चा करते हुए फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा उन्होंने छत्तीसगढ़ को नजदीक से देखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन सुविधा का विस्तार हो इसके लिए सड़क निर्माण पर जोर दिया है। सरगुजा संभाग में उड़ान योजना अंतर्गत 90 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट निर्माण, दो हजार करोड़ की लागत से अंबिकापुर से कटघोरा, अंबिकापुर से पत्थलगांव व रामानुजगंज सड़क निर्माण, खेलो इंडिया के तहत 4.5 करोड़ की लागत से इन्डोर स्टेडियम का निर्माण, पर्यटन स्थल मैनपाट में रिसोर्ट निर्माण, घुनघुट्टा बांध से अंबिकापुर वासियों के लिए पानी की सुविधा के लिए 106 करोड़ रुपये, अम्बिकापुर-दिल्ली ट्रेन
सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।*नरेंद्र मोदी की करिश्माई क्षमता से बदला भारत*

सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।
*झपकी…नींद लेते रहे पूर्व सांसद*
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सरगुजा के पूर्व सांसद कमलभान सिंह मरावी कभी झपकी तो कभी गहरी निद्रा में लीन नजर आए। इधर कुलस्ते केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने अपनी बातों को रख रहे थे।

Categorized in: