रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 4 का निवासी उमेश कश्यप अपने भतीजे आनंद कश्यप उम्र 10 वर्ष व मोहल्ले की युवक शिवमंगल शर्मा पिता विनोद शर्मा उम्र 20 वर्ष के साथ दोपहर अपने ओमनी वाहन से पलटन घाट नहाने गया था इसी दौरान अचानक भतीजा आनंद कश्यप डूबने लगा जिसे बचाने के लिए शिवमंगल गया परंतु वह भी डूबने लगा है जिसके बाद उमेश ने दोनों को बचाने के लिए छलांग लगा दी परंतु उमेश दोनों को बचाने के चक्कर में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई।
रामानुजगंज क्षेत्र में इस अकास्मिक घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया।

Categorized in: