सूरजपूर। नगर पालिका परिषद सूरजपुर को क्षेत्रीय विधायक एवं सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेल साय सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाडे के साथ 55 लाख रुपये के विकास कार्यो की सौगात दी तथा विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 16 में साप्ताहिक बाजार में 45 लाख की लागत से स्वीकृत फुटपाथ निर्माण कार्य और सीसी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया और वार्ड क्रमांक 4 के फोरेस्ट कॉलोनी में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण भी किया। वहीं वार्ड क्रमांक 13 के प्रगति नगर में बन रही सीसी रोड, बीटी रोड और सर्व समाज मुक्तिधाम की चारदीवारी के कार्यों का निरीक्षण करते हुए इन कार्यों के लिए विधायक खेलसाय सिंह ने नगरपालिका की टीम की सराहना की। इस अवसर पर नगर पालिका अधिकारी बसंत बुनकर, उपयंत्री प्रदीप एक्का हुआ अर्चना गुप्ता के अलावा विधायक प्रतिनिधि प्रवेश गोयल, पार्षद संतोष सोनी सुरेंद्र देवांगन, कुसुम लता राजवाडे, तनवीर राधा मुनि पवन पुष्प लता साहू के अलावा निर्माण एजेंसी के ठेकेदार व गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Categorized in: