लखनपुर(दिनेश बारी)- कोरोना वैश्विक महामारी वायरस से लखनपुर विकासखंड में 10 सितंबर से 28 सितंबर तक 40 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिस में से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है वही सरगुजा कलेक्टर के द्वारा अधिकांश क्षेत्रों में लॉकडाउन की घोषणा भी की गई परंतु लखनपुर एकलौता क्षेत्र है जहां पर लाकडाउन नहीं होने से इस कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने की और भी संभावना बनी हुई है।

कोरोनावायरस वैश्विक महामारी का तेजी से क्षेत्र में पांव पसारते एवं बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरगुजा कलेक्टर के द्वारा अधिकांश विकासखंडों में व नगरीय क्षेत्रों में 21 सितंबर से 28 सितंबर तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई थी जिसमें लखनपुर विकासखंड में लॉक डाउन का कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया था।

जिससे लखनपुर क्षेत्र में 10 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक 40 पोजेटीव मामले सामने आए थे जिसमें मुख्य रूप से 10 सितंबर से 20 सितंबर के मध्य नगरी क्षेत्र लखनपुर में 10 कोरोना पॉजिटिव मिले थे वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 18 कोरोना पॉजिटिव विनीत है कुल 28 कोरोना पॉजिटिव मील थे तथा वही 21 सितंबर से 28 सितंबर के मध्य ग्राम गणेशपुर में 7 कोरोना पॉजिटिव ग्राम जूनाडी में 3 कोरोना पॉजिटिव बेलखरिखा में 1 कोरोना पॉजिटिव नगर पंचायत लखनपुर में 1 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए थे कुल 12 मामले आये थे। जिसे देखते हुए जिस तेजी से कोरोना वायरस पूरे क्षेत्र पाव पसार रहा है जिसे देखते हुए लखनपुर क्षेत्र वासियों तथा आम लोगों का भी अभिमत है कि लखनपुर में भी लॉक डाउन का आदेश जारी होना था जिससे कोरोना वायरस का चयन टूटे जिससे इस कोरोनावायरस वैश्विक महामारी से बचा जा सके परंतु यहां लॉकडाउन नहीं लगने के वजह से कोराना वायरस और भी तेज गति से फैल रहा है, जिसके कारण लोगों के मन में डर का माहौल व्याप्त है।

जिस तरह से शासकीय कार्यालय में मुख्य रूप से तहसील कार्यालय सहित जनपद पंचायत कार्यालय तमाम शासकीय कार्यालयों में भी सोशल डिस्टेंसिंग का कोई भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है तथा सभी बैंकों में भी जबरदस्त भीड़ देखी जा सकती है सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार कर कोरोनावायरस जैसे वैश्विक महामारी से लोग और भी ग्रसित हो सकते हैं इसी तारतम्य में कई ऐसे शासकीय कार्यालय है जहां काफी भीड़भाड़ एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है जिससे आने वाले समय में जिस तरह से कोरोनावायरस जिस गति से फैल रहा है उससे आने वाले समय में क्षेत्र के काफी लोग इससे प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है।

आम लोगों के मन में यह खोफ बना हुवा है कि इलाज के अभी तक किसी प्रकार का कोई भी वैक्सीन पूरे विश्व में तैयार नहीं किया गया है जिसके लिए इसका उपचार नहीं हो पाता है। वहीं लखनपुर क्षेत्र के क्षेत्रवासियों ने मांग किया है कि आने जिस तरह से कोरोनावायरस वापस आ रहा है उसे रोकथाम के लिए लखनपुर में भी लॉकडाउन लगाया जाये।

Categorized in: