नगर की दुकानें एवं कार्यालय रहेंगी बंद सीमाओं को किया जाएगा सील..

लखनपुर(दिनेश बारी)- नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार कोरोना पाजेटीव मरीज के मिलने पर सरगुजा कलेक्टर संजीव झा के निर्देश पर कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लखनपुर नगर पंचायत क्षेत्र में एक सप्ताह का संपूर्ण लॉकडाउन 28 जुलाई की रात्रि 12:00 बजे से 4 अगस्त रात्रि 12:00 बजे तक होगा।

गौरतलब है कि अब तक लखनपुर तहसील क्षेत्र में 14 कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान की गई है। तथा तहसील लखनपुर क्षेत्र में आज दिनांक तक 7 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। नगर में करोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए सरगुजा कलेक्टर संजीव झा ने नगर की सीमाओं को सील करते हुए कार्यालय सहित दुकाने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद करने के निर्देश दिए हैं साथ ही आवश्यक दुकान खुलने की समय निर्धारित की गई है लखनपुर नगर पंचायत क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं तथा सेवाओं के आवागमन को छोड़कर नगर के सभी सीमाओं को सील किया जाएगा तथा नगर पंचायत क्षेत्र के सभी दुकानें व्यावसायिक प्रतिष्ठाने गोदामें सप्ताहिक हाट बाजार को बंद किया गया है साथ ही लखनपुर तहसील कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, पुलिस थाना एवं चौकी यह सभी कार्यालय भी आम जनता के लिए बंद रहेंगे साथ ही नगर के समस्त पेट्रोल पंप ,एलपीजी गैस एजेंसियों तथा बैंक द्वारा संचालित एटीएम को सुबह 6:00 बजे से 3:00 बजे तथा नगर के समस्त बैंकों को 3 बजे तक की खोलने की अनुमति दी गई है तथा नगर में ठेला लेकर घुमा कर फल सब्जी विक्रय करने वाले व्यक्तियों को विक्रय करने की अनुमति 10:00 बजे तक दी गई है स्थाई दुकानों पर विक्रय करने वाले व्यक्तियों को फल ,सब्जी ,दूध, ब्रेड ,चिकन ,मटन ,मछली एवं अंडा के विक्रय वितरण भंडारण परिवहन संबंधित गतिविधियों को अनुमति प्राप्त 6:00 बजे से 10:00 बजे तक छूट दी गई है घर पर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेताओं न्यूज़पेपर के हाकरों को प्रातः 6:00 से 9:30 तक सायं 5:00 से 6:30 तक की अनुमति दी गई है। साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र लखनपुर के समस्त शासकीय और अशासकीय आज शासकीय कार्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है सभी पदाधिकारी तथा कर्मी अपने घर से ही शासकीय कार्यों का निष्पादन करेंगे आवश्यकता पड़ने पर कार्यालय प्रमुखों ने कार्यालय में भुला सकेंगे साथ ही नगर के सभी धार्मिक सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल आम जनता के लिए पूर्णता बंद किए गए हैं।

Categorized in: