बिश्रामपुर। नगर पंचायत प्रबंधन द्वारा कुछ दिनों पूर्व हाट बाजार एवं शौचालय के समीप गांव से आने वाले सब्जी विक्रेताओं हेतु लोहे की रोलिंग बनाकर सब्जी बेचने हेतु स्थान चयनित किया गया था। बावजूद इसके आए दिन हनुमान मंदिर मुख्य मार्ग के किनारे ही गांव से सब्जी बेचने आने वाले लोगों द्वारा सब्जी दुकान लगाए जाने से यातायात एवं पार्किंग की असुविधा होती है। साथ ही आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। जिसकी सुरक्षा को देखते हुए नगर पंचायत प्रबंधन एवं पुलिस प्रशासन टीम द्वारा सब्जी व्यवसायी ग्रामीणों को रोलिंग के अंदर व्यवस्थित किया गया था, किंतु कुछ थोक विक्रेताओं द्वारा मालवाहक गाड़ी से रोलिंग को जबरदस्ती टक्कर मारकर तोड़ शासकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है ताकि मालवाहक वाहन गाड़ियां आसान से अंदर जा सके एवं माल लोड व अनलोड करने में आसानी हो। नगर पंचायत प्रबंधन में उक्त अज्ञात मालवाहक मालिकों के खिलाफ उचित कार्यवाही हेतु विश्रामपुर थाने में सूचना दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों से यहां सब्जी बेचने आने वाले लोगों के लिए निर्धारित स्थल पर थोक व्यवसायियों द्वारा अवैध अतिक्रमण किए जाने से ग्रामीण क्षेत्र के व्यवसायियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

Categorized in: