रायपुर – रायपुर जिला कलेक्टर डाॅ. एस. भारतीदासन के आदेशानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री सौरभ कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनों के नगर निवेश, स्वास्थ्य, राजस्व विभाग की टीमों द्वारा पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर जोन स्तर पर जोन के बाजारों में रायपुर शहर निगम क्षेत्र में कोविड 19 के संक्रमण के प्रसार की रोकथाम कारगर तरीके से करने निरंतर मास्क नहीं लगाने वाले, सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले एवं लाॅकडाउन नियम तोडने वाले लोगों व दुकानदारों पर जुर्माना कार्यवाही उन्हें कडी हिदायत देकर निरंतर जारी है.
आज नगर निगम के सभी 10 जोनों की टीमों ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ विभिन्न बाजारों में दिन भर विशेष अभियान के अंतर्गत घूमकर लगातार नियम तोडने वालों पर जुर्माना कार्यवाही जारी रखी. ऑटो चालकों, ठेले वालों पर भी मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना की कार्यवाही उन्हें भविष्य के लिए चेतावनी देते हुए आज के अभियान में की गयी. दिन भर अभियान चलाकर नगर निगम की 10 जोनों की विभिन्न टीमों ने विभिन्न बाजारों में 761 नियम तोडने वाले लोगों, जिनमें मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी नियम नहीं मानने वाले मुख्य रूप से सम्मिलित हैं, पर कुल 65340 रूपये का जुर्माना उन्हें चेतावनी देकर वसूला. सभी 10 जोनों की ओर से बाजारों में हैण्ड लाउडस्पीकर की सहायता से घूम-घूमकर लोगों से रायपुर जिला प्रशासन के नियमों का पालन करने, मास्क अनिवार्य रूप से पहनने, सामाजिक दूरी नियम का पालन करने आव्हान दिन भर किया गया . नागरिकों से निरंतर नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को जनजीवन एवं जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कारगर तरीके से रोकने सभी स्वास्थ्य नियमों का पूर्ण व्यवहारिक तरीके से बाजार में पालन करने एवं आवष्यक कार्य होने पर ही बाजार में आने का आव्हान रायपुर जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा -निर्देशों के परिपालन हेतु किया जा रहा है.
आज दिन भर नगर निगम जोन 1 की टीम ने 93 लोगों पर 7700 रूपये नियम तोडने पर जुर्माना किया. इसमें मास्क पहने बिना घूम रहे 45 लोगों पर 4500 रूपये एवं सामाजिक दूरी नियम तोडने वाले 48 लोगों पर 3200 रूपये जुर्माना जोन 1 की टीम ने किया. जोन 2 की टीम ने 67 लोगों पर 6800 रूपये, जोन 3 ने 72 लोगों पर 5260 रूपये, जोन 4 ने 85 लोगों पर 6000 रूपये, जोन 5 ने 80 लोगों पर 4650 रूपये, जोन 6 ने 113 लोगों पर 6530 रूपये, जोन 7 ने 35 लोगों पर 3500 रूपये, जोन 8 ने 67 लोगों पर 5700 रूपये, जोन 9 ने 80 लोगों पर 5190 रूपये एवं जोन 10 ने 69 लोगों पर बिना मास्क पहने घूमते पाए जाने पर पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर 6310 रूपये का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिये चेतावनी देते हुए किया. आज दिन भर यह विशेष अभियान रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों में नगर निगम की टीम ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर चलाया, जो कोविड 19 के संक्रमण के रायपुर नगर निगम क्षेत्र के समस्त बाजारों में वायरस के प्रसार की कारगर रोकथाम करने जोन स्तर पर रायपुर जिला प्रशासन के आदेशानुसार एवं नगर निगम प्रशासन एवं जिला पुलिस प्रशासन के निर्देशानुसार जनस्वास्थ्य जागरूकता और सुरक्षा की दृष्टि से आगे भी निरंतर जारी रहेगा.

Categorized in: