रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 8 के नगर निवेश विभाग द्वारा रायपुर पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय की विशेष उपस्थिति एवं निगम एम. आई. सी. सदस्य श्रीश्रीकुमार मेनन, पार्षद श्री प्रकाश जगत सहित निगम जोन 8 के जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, जोन कार्यपालन अभियन्ता श्री राकेश गुप्ता एवं सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 के तहत जगन्नाथ नगर बस्ती के 48 परिवारों को व्यवस्थापन के तौर पर प्रधानमंत्री आवास योजना में एएचपी योजना के कोटा आवासीय परिसर में रिक्त मकानों का लॉटरी निकालकर सम्बंधित प्रभावित परिवारों की उपस्थिति में नम्बरिंग सहित आबंटन किया गया. जगन्नाथ नगर बस्ती के प्रभावित लोग सुविधाविहीन बस्ती से सर्वसुविधायुक्त प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों में व्यवस्थापन प्राप्त होने पर अत्यंत प्रसन्न हुए एवं इसके लिए उन्होंने रायपुर पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, महापौर श्री एजाज ढेबर, एम. आई. सी. सदस्य श्री श्रीकुमार मेनन, पार्षद श्री प्रकाश जगत, जोन 8 के अधिकारियों को व्यवस्थापन सहजता से मिलने पर धन्यवाद दिया.

Categorized in: