0 जिले के पटना व करौंदामुड़ा में मिले दो कोरोना संक्रमित
सूरजपुर। जिले में एक ओर जहां राहत की खबर है तो दूसरी ओर दो और लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। बुधवार को पाए गए सभी नौ लोगों का उपचार कोविड अस्पताल में किया जा रहा है। नगर के लिए राहत की खबर यह है कि बुधवार को व्यवसाई के संक्रमण के बाद संपर्क चेन के आधार पर जिन 56 लोगों के संेपल लिए गए थे वे सभी निगेटिव पाए गए है। जिससे लोगों ने राहत महसूस की है। वहीं दूसरी ओर गुरूवार को प्रतापपुर ब्लाक के ग्राम करौधा में एक तथा कोट पटना में एक और संक्रमित पाया गया है। ज्ञात हो कि ग्राम कोट पटना में बुधवार को भी एक स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित पाया गया था। उक्त दोनो को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है ग्राम करौधा में झारखण्ड के गढ़वा से एक युवक अपने ससुराल आया हुआ था। जिसकी जांच की तो वह संक्रमित मिला है। वहीं कोट पटना में जो युवक संक्रमित पाया गया है वह बुधवार को संक्रमित मिले स्वास्थ्य कर्मचारी के संपर्क मंे आया था। जिसकी जांच के बाद वह भी संक्रमित पाया गया है।
कोट पटना, परशुरामपुर व करौधा सील रामानुजनगर के ग्राम कोट पटना, परशुरामपुर व करौंदामुड़ा को कन्टेनमेंट जोन घोशित किया गया है। जहां निगरानी के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।

Categorized in: