रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)नगर का हृदय स्थल वार्ड क्रमांक 11 मध्य बाजार वार्ड के एक व्यवसायी के कोरेना पॉजिटिव आने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था वही पीपल चौक से लेकर संदीप होटल तक पूरे बाजार को सील कर दिया गया था वही कोरेना पॉजिटिव व्यवसायी का दूसरा रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद  आरागाही  कोविड-19केयर सेंटर से छुट्टी दे दी गई थी वही घर के लोगों का भी रिपोर्ट  निगेटिव आया जिसके बाद भी अभी तक बाजार नहीं खुलने से व्यवसायी दुखी एवं परेशान है वहीं प्रशासन से इस ध्यान देने की गुजारिश कर रहे हैं व्यवसायी कह कर रहे हैं कि लॉकडाउन के चलते व्यवसाय पूर्णत ठप हो गया है वहीं अब पुनः कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद लगातार दुकान बंद होने से आर्थिक स्थिति और बिगड़ रही है।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 11 के एक व्यवसाई के कोरेना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन के द्वारा मध्य बाजार को सील कर दिया गया वही व्यवसायी का दूसरा कोरेना टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद छठे दिन व्यवसाई को आरागाही कोविड-19 सेंटर से छुट्टी दे दी गई व्यवसायियों का कहना है कि जब घरवालों का टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आ गया ऐसे में बाजार को बंद करने का क्या औचित्य है ?

जब व्यवसायी घर में था ही नहीं तो बाजार में संक्रमण का कैसा खतरा ? वार्ड क्रमांक 11 का व्यवसायी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के पहले वह अपने लाज में अपने को आइसोलेट कर लिया था ऐसे में पूरे मध्य बाजार को ही सील कर देने पर भी सवाल उठे थे कि जब वह अपने लाज में रह रहा था ऐसे में बाजार में संक्रमण का कैसे खतरा हो सकता है ?

व्यवसायियों की आर्थिक कमर टूटी- लॉकडाउन के बाद अब मध्य बाजार के कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद व्यापारियों के आर्थिक कमर  टूट गई है। वे जल्द से जल्द कंटेनमेंट जोन हटाने की मांग प्रशासन से कर रहे हैं।

कंटेनमेंट जोन बनाने में दोहरा मापदंड- व्यवसायियों ने कहा कि नगर में जब अन्य वार्डो से जब कोरेना पॉजिटिव मरीज एक से अधिक संख्या में मिले तो वहां पर सिर्फ घर को ही घेरा गया वही मध्य बाजार को पूरा क्यों घेर दिया गया?

नगर का सबसे व्यस्त एवं सबसे पुराना बाजार है मध्य बाजार- नगर का मध्य बाजार नगर का सबसे पुराना एवं सबसे व्यस्त बाजार है जहां रामानुजगंज सहित आसपास के लोग खरीददारी करने आते हैं ऐसे में यहां कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद व्यापार तो चौपट हो ही गया है वहीं खरीददारों को भी परेशानी हो रही है।

इस संबंध में एसडिएम अभिषेक गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कैलाश ने कहा कि घर के सभी लोगों का कोरेना  टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया है वही घर की एक बच्ची एवं काम करने वाली युवती का रिपोर्ट नहीं आ पाया है।
इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि कलेक्टर एवं एसडीएम से कंटेनमेंट जोन खोले जाने की मांग किया हूं।

Categorized in: