0 अव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डंगनिया केन्द्र प्रभारी को तत्काल निलंबित किया0
0 गोबर क्रय केन्द्रों में क्रय किसी भी हालत में न रोका जाये एवं यह सुनिष्चित हो कि विक्रय करने आये किसी भी व्यक्ति को निराष न लौटना पड़े 0
रायपुर – आज प्रदेश के नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग की सचिव डाॅ. अलरमेलमंगई डी ने नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री सौरभ कुमार की उपस्थिति में प्रदेष की गोधन न्याय योजना की राजधानी के गोबर क्रय केन्द्रों में वस्तुस्थिति देखने विभिन्न केन्द्रो का प्रत्यक्ष अवलोकन करके स्वतः आयुक्त सहित व्यवस्था का देखा एवं जानकारी लेकर समीक्षा करते हुए शासन की मंषानुसार जनहित में आवष्यक निर्देष अधिकारियों को दिये। नगरीय प्रषासन एवं विकास सचिव ने गोबर क्रय केन्द्रों में प्राप्त गोबर से मषीन की सहायता से गोबर से निर्मित दीए एवं गमले बनाने के कार्य को तत्काल प्रारंभ करवाने के निर्देष दिये। इससे पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के कार्यो में सकारात्मक तरीके से शासन की मंषा अनुरूप सहायता प्राप्त हो सकेगी।
नगरीय प्रषासन एवं विकास सचिव डाॅ. अलरमेलमंगई डी ने नगर निगम जोन 5 के तहत आने वाले डंगनिया गोबर क्रय केन्द्र की व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होने क्रय किये गये गोबर एवं केन्द्र में उपलब्ध गोबर की प्रत्यक्ष जानकारी ली । क्रय किये गये गोबर एवं उपलब्ध गोबर की मात्रा में अंतर दिखलाई देने पर इसकी जानकारी प्राप्त की, तो उन्हें संबंधित केन्द्र प्रभारी जोन 5 सहायक राजस्व अधिकारी ने गोबर की मात्रा विगत दिनों हुई बारिष के कारण कम हो जाने की उन्हें जानकारी दी । इसे लेकर नगरीय प्रषासन एवं विकास सचिव ने व्यवस्था पर अपनी गहन नाराजगी व्यक्त की एवं कहा कि गोबर की मात्रा इस प्रकार इतने अंतर से कम नहीं हो जाती। ऐसी स्थिति में संबंधित केन्द्र प्रभारी से वसूली की कार्यवाही कर अंतर की राषि जमा करने नियमानुसार कार्यवाही सुनिष्चित की जानी चाहिए। उन्होने अव्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए जोन 5 के डंगनिया गोबर क्रय केन्द्र के प्रभारी जोन के सहायक राजस्व अधिकारी श्री वल्लभ शर्मा को स्थल पर ही तत्काल निर्देषित करने का आदेष दिया।
नगरीय प्रषासन सचिव डाॅ. अलरमेलमंगई डी ने जोन 6 के तहत आने वाले गोकूल नगर गोबर क्रय केन्द्र की व्यवस्था का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। वहां उन्होने क्रय क्रिये गये गोबर एवं उपलब्ध गोबर की जानकारी लेकर प्रत्यक्ष अवलोकन किया । नगरीय प्रषासन सचिव डाॅ. अलरमेलमंगई डी ने स्पष्ट निर्देषित करते हुए कहा कि सभी गोबर क्रय केन्द्र के प्रभारी अधिकारीगण यह सुनिष्चित करें कि किसी भी हालत में किसी भी गोबर क्रय केन्द्र में गोबर का क्रय का कार्य रूकना नहीं चाहिए। सभी क्रय केन्द्रों में जनसुविधा के लिए छत्तीसगढ शासन की गोधन न्याय योजना से संबंधित आवष्यक जानकारियों सहित केन्द्र प्रभारी के नाम व मोबाईल नंबर सहित गोबर क्रय करने का समय अंकित करवाकर उसका तत्काल पोस्टर लगाया जाये, ताकि लोगो को गोबर विक्रय करने में कोई भी असुविधा न होने पाये। यह सभी अधिकारीगण हर हाल में सुनिष्चित करें कि गोबर क्रय केन्द्र से कोई भी नागरिक गोबर विक्रय करने के लिए आने के बाद निराष वापस नहीं लौटना चाहिए।
नगरीय प्रषासन सचिव डाॅ. अलरमेलमंगई डी ने संबंधित जोन कमिष्नरों एवं केन्द्र प्रभारियों को कम्पोस्ट पीट से संबंधित कार्यो एवं अन्य कार्यो को तेज गति से पूर्ण करने निर्देषित किया। उन्होने डंगनिया गोबर क्रय केन्द्र की व्यवस्था अगले 3 दिनों के भीतर सुधार कर उसे शासन की मंषानुसार व्यवस्थित व जनकल्याणकारी स्वरूप देना प्राथमिकता से सुनिष्चित करने के निर्देष दिये। उन्होने गोबर क्रय की कार्यवाही कोे शासन के निर्देषानुसार आॅनलाईन एंट्री कर जनकल्याणार्थ व्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देष संबंधित अधिकारियों को दिये।

Categorized in: