मनेंद्रगढ़ ! नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को एक पत्र प्रेषित कर मनेंद्रगढ़ उप पंजीयक कार्यालय में स्थाई उप पंजीयक अधिकारी की नियुक्ति किए जाने की मांग की है ! नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को प्रेषित अपने पत्र में उल्लेखित किया है कि उप पंजीयक कार्यालय मनेंद्रगढ़ में नियमित रूप से उप पंजीयक अधिकारी की आवश्यकता है! वर्तमान में तहसीलदार मनेंद्रगढ़ उप पंजीयक के प्रभारी अधिकारी हैं! तहसीलदार मनेंद्रगढ़ प्रशासनिक एवं न्यायिक कार्य में व्यस्त होने के कारण नियमित तौर पर उप पंजीयक कार्यालय में पंजीयन कार्य निष्पादित नहीं कर पा रहे हैं! मनेंद्रगढ़ उप पंजीयक कार्यालय में तहसील मनेंद्रगढ़, केल्हारी, चिरमिरी, खडगवा॑ की आम जनता पंजीयन कार्य करवाने हेतु मनेंद्रगढ़ कार्यालय में आती है तथा मनेंद्रगढ़ उप पंजीयक कार्यालय लगभग वर्ष 1940 से मनेंद्रगढ़ में संचालित हो रहा है ! कई बार पीठासीन अधिकारी प्रशासनिक एवं न्यायिक कार्य में व्यस्त होने के कारण आम जनता का पंजीयन का कार्य नहीं हो पाता है एवं उन्हें बिना पंजीयन करवाए वापस जाना पड़ता है तथा अतिरिक्त खर्च वहन कर बैकुंठपुर उप पंजीयक कार्यालय में अपने पंजीयन के कार्य को करवाने जाना पड़ता है ! जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है! नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने अपने प्रेषित पत्र के माध्यम से मनेंद्रगढ़ उप पंजीयक कार्यालय में स्थाई उप पंजीयक अधिकारी की नियुक्ति करने की मांग राजस्व मंत्री से की है !

Categorized in: