राजपुर। बलरामपुर जिले के नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 9 मुख्य मार्ग स्थित कन्या छात्रावास के सामने वार्ड वासियों की मांग पर 2 लाख 49 हजार की लागत से यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण को वार्ड वासियों ने घटिया निर्माण देख भड़क गए और तत्काल काम को बंद कर पार्षद रेणु त्रिपाठी से शिकायत की जिसके बाद उन्होंने सब इंजीनियर को भेज काम को गुणवत्ता युक्त कराने का निर्देश दी है।
   जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 9 के वार्ड वासी विद्यानंद दुबे ने पूर्व पार्षद से यात्री प्रतीक्षालय की मांग किया था जो स्वीकृति मिलने पश्चात काम को आज से शुरू किया गया था ठेकेदार द्वारा आनन-फानन में बिना बेस किए ही ईट जुड़ाई का काम करवा रहा था जिसे देख वार्ड वासियों ने भड़क गए और विरोध करने लगे और कहा कि बिना बेस कीये ही 6 इंच गड्ढा खोद  निर्माण कर रहा था जो एक बरसात भी नहीं टिक पाएगा और ढह जाएगा।    उन्होंने तत्काल वार्ड क्रमांक पार्षद रेणु त्रिपाठी फोन में शिकायत किए और पार्षद ने संज्ञान में लेते हुए तत्काल नगर पंचायत के सब इंजीनियर को निर्माण का निरीक्षण करने भेजा जहां इंजीनियर ने देखा कि ठेकेदार द्वारा आनन-फानन में ही बिना देस किए ईट का जुड़ाई कराया जा रहा था जिसे उन्हें रोक लगाने का निर्देश दिया और गड्ढा खोदकर बेसकर निर्माण को पुनः शुरू करने का निर्देश दिया है।
धर्म सिंह पार्षद वार्ड क्रमांक एक नगर पंचायत राजपुर…
वार्ड वासियों की मांग पर स्वीकृति हुआ था यात्री प्रतीक्षालय का काम आज से शुरू किया गया था ठेकेदार 6 इंच गड्ढा खोदकर ईट जोड़ाई कर रहा था कम गुणवत्ता हीन था जिसे बंद करा कर तत्काल गुणवत्ता युक्त करने का निर्देश दिया।
मुकेश दुबे सब इंजीनियर नगर पंचायत राजपुर…
वार्ड क्रमांक 9 पार्षद के माध्यम से सूचना मिला, मैं तत्काल निरीक्षण किया ठेकेदार को निर्देशित कर कम गुणवत्ता युक्त कराई जाएगी।

Categorized in: