गरियाबंद । नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण रामदेव को तीन वर्दीधारी नक्सली शनिवार रात अगवा कर ले गए थे। रविवार जब घर वाले जंगल की ओर ढूंढने निकले तो ओड़िशा-नवरंगपुर जिले की सीमा से सटे जंगल में उसका शव मिला। वहीं शव के पास नक्सलियों के फेंके गए पर्चे भी मिले हैं। जिसमें उदंती एरिया कमेटी ने मुखबिर होने के कारण मौत की सजा देने का उल्लेख किया है। घटना अमलिपदर थाना क्षेत्र की है।

ग्रामीण के शरीर में बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। ऐसा लगता है कि रस्सी से गला घोंटा गया होगा। फिलहाल शव के पोस्टमार्टम होने के बाद ही कारण स्प्ष्ट हो पायेगा। मामले में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ओड़िशा-सीमावर्ती इलाकों में नक्सली मूवमेंट है। जिले में लगातार सर्चिंग की जा रही है।

Categorized in: