रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- एक ओर जहां नए वर्ष के आगाज में सभी  पिकनिक स्पॉट में जाकर खुशियां मना रहे हैं वही आज  सातवें दिन रामचंद्रपुर विकासखंड के सभी सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश ठाकुर के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहे । पंचायत सचिवों के हड़ताल को आज अपना समर्थन देने  सहकारिता एवं उद्योग  स्थाई समिति के सभापति राजेश यादव धरना स्थल पर पहुंचे।श्री यादव ने कहा कि पंचायत सचिवों की मांगे बिल्कुल जायज है उसे तुरंत सरकार को पूरा करना चाहिए।

                                           राजेश यादव ने कहा कि पंचायत सचिव जिस प्रकार से पंचायतों में काम करते हैं इनका कार्य बिल्कुल प्रशंसनीय है।  केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करवाते हैं।जिससे गांव के अंतिम व्यक्ति तक को  लाभ मिलता है, पंचायत सचिव 29 विभागों के 200 प्रकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करते हैं।श्री यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री से पंचायत सचिव की मांग माने जाने का अनुरोध किया। पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने कहा कि आज हम लोग सातवें दिन हड़ताल पर हैं परंतु अब तक सरकार ने सुध लेने की जहमत नहीं उठाई सरकार को हम लोगों के जायज मांगों को सुनना चाहिए। पंचायत सचिव संघ के संरक्षक रविंद्र तिवारी एवं वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि हम लोग पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं एवं शासन की सभी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सहभागी रहते हैं हम लोगों की मांगों को सरकार को अविलंब पूरा करना चाहिए। इस दौरान गोपाल यादव, मंसूर आलम राम प्रीत सिंह विद्यासागर यादव नारद गुप्ता सुभाष गुप्ता मोहर साय मरावी, वीरेंद्र पोयाम, संजय दुबे दिनेश चौबे, जयप्रकाश यादव नंदकिशोर सिंह सहित पंचायत सचिव उपस्थित थे।

1 जनवरी को भी उपस्थित रहे सभी पंचायत सचिव, दिखी एकजुटता- आज नए साल का पहला दिन होने के बाद भी 92 ग्राम पंचायतों के करीब करीब सभी सचिव उपस्थित रहे पहली बार मांगों को लेकर पंचायत सचिवों में ईतनी एकजुटता देखने को मिल रही है। दूरदराज पंचायतों के भी पंचायत सचिव आज भी हड़ताल में उपस्थित रहे।

Categorized in: