रायपुर । भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद नंदकुमार साय ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद भाजपा में हड़कंप मच गया है। उनके इस्तीफे के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बयान सामने आया है। साव ने कहा कि नंदकुमार साय का इस्तीफा प्राप्त हुआ है। वे पार्टी के बेहद वरिष्ठ  नेता हैं पार्टी को आगे बढ़ाने में उनका सक्रिय योगदान रहा है। अभी उनसे संपर्क नही हो पा रहा है। आगे उनसे बात करके कोई गलतफहमी होगी तो जरूर दूर करने का प्रयास करेंगे।

 

Categorized in: