बलरामपुर आदिवासी समुदाय से धोखाधड़ी कर उसकी जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने एक और फरार आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है अब तक इस गंभीर प्रकरण में तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी सुदामा उर्फ बाबूलाल श्रीवास्तव पिता मोहित लाल श्रीवास्तव (उम्र 46 वर्ष), बरियों चौकी को पुलिस ने झारखंड के पलामू जिले के ग्राम सहजनवा, थाना पाकी से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि
बरियों, थाना राजपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम भेस्की निवासी पहाड़ी कोरवा समाज के भईरा राम उम्र 65 वर्ष ने आत्महत्या कर लिया था पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक को षड्यंत्रपूर्वक मानसिक प्रताड़ना दिया जा रहा था पुलिस के पूछताछ में सामने आया की आरोपीगण विनोद अग्रवाल उर्फ मगु प्रवीण अग्रवाल, सुदामा श्रीवास्तव व अन्य ने मृतक की पत्नी जुवारो बाई को बहला-फुसलाकर राजपुर तहसील ले जाकर शिवाराम नगेशिया के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री करा लिया है

रजिस्ट्री के बाद आरोपी मृतक को लगातार धमकाते थे और मारपीट की धमकी देते थे। इस भय और मानसिक पीड़ा से क्षुब्ध होकर भईरा राम ने आत्महत्या कर लिया वहीं इस
कार्रवाई मामले में चौकी बरियों में अपराध क्रं 103/2025, धारा 108, 3(5) बीएनएस एवं 3(2)(5) एससी/एसटी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की गई। इससे पहले पुलिस ने दो अन्य आरोपियों दिलीप तिग्गा और पिन्टू उर्फ चतुर्गुण यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अभी भी फरार हैं मुख्य आरोपी विनोद अग्रवाल उर्फ मगू, प्रवीण अग्रवाल, राजेन्द्र मिंज और राजू उर्फ धरमपाल कौशिक जैसे मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।

Categorized in: