टेक्नो ने मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन- Tecno Spark 20 Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया फोन 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसमें सेल्फी के लिए कंपनी 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। इसका मेन कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। फोन में ऑफर किया जा रहा डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टेक्नो ने इस फोन को चार कलर ऑप्शन- मूनलिट ब्लैक, फ्रॉस्टी आइवरी, सनसेट ब्लश और मैजिक स्किन में लॉन्च किया है। आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
टेक्नो के इस फोन में पंच-होल डिजाइन के साथ 6.78 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में Mali G57 MP2 GPU के साथ ऑक्टा-कोर हीलियो G99 चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल एलईडी फ्लैश दो कैमरे दिए गए हैं।

इनमें 108 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 0.08 मेगापिक्सल का सेकंडरी लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो फोन ऐंड्रॉयड 13 पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में आपको ड्यूल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी ने इस फोन को अभी फिलिपींस में लॉन्च किया है। इसकी कीमत PHP 5599 (करीब 8,400 रुपये) है। उम्मीद की जा रही है कि यह फोन जल्द ही भारत में भी एंट्री करेगा।

Categorized in: