अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। सामरी थाना अंतर्गत एक नाबालिक लड़की को सामरी के राजेंद्र झांसी द्वारा पिकनिक से वापस आते समय उसका रास्ता रोककर उसे खेत में ले जाकर जान से मार डालने की धमकी देकर बलात्कार किया. मामले में सामरी पुलिस ने नाबालिक लड़की की मां के आवेदन पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालिक रिमांड में जेल भेज दिया हैं।

सामरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को नाबालिक लड़की की माँ ने बेटी के साथ थाना पहुचकर सामरी पुलिस को बताया कि ग्राम गोपातु का राजेंद्र घासी 16 नवंबर को पिकनिक से वापस आते समय रास्ता रोककर खेत में ले जाकर जान से मार डालने की धमकी देकर बलात्कार किया है. इसकी जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सामरी थाना द्वारा दिया गया. प्रकरण को गंभीर एवं महिला से संबंधित होने से त्वरित कार्यवाही के निर्देशन पर प्रार्थी के आवेदन पर सामरी पुलिस द्वारा राजेंद्र घासी को आरोपी मानते हुए उस पर विभिन्न धाराओं पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ की गई.

इस मामले में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामकृष्ण साहू एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम द्वारा तत्काल आदित्य को गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए जिस पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बीके सिंह के मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस टीम सामरी द्वारा आरोपी का खोज बिन करने देहात रवाना हुई. युवक निवास स्थान से फरार पाया गया. मुखबिरी सूचना पर घेराबंदी कर राजन घासी को 24 घंटे के अंदर पकड़ कर अभिरक्षा में लिया गया. उक्त युवक द्वारा अपराध कार्य किए जाने के ठोस साक्ष्य पाए गए. साक्ष्य के आधार पर 18 नवंबर को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सामरी पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया. जहां से युवक को आरोपी मानते हुए जेल भेज दिया गया.

इस कार्यवाही में सामरी थाना प्रभारी रुपेश कुंतल एक्का के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक कल्पना निकुंज, प्रधान आरक्षक अरविंद प्रसाद, योगेंद्र जयसवाल, आरक्षक बुद्धिमान सिंह, शैलेंद्र तिवारी, रंजीत प्रजापति, नेतराम पैकरा, सूर्यकांत, दीपक यादव की भूमिका सराहनीय रही.

Categorized in: