भैयाथान (दीपक गुप्ता)- देर रात कोरिया जिले के गिरजापुर मे हुये दर्दनाक सड़क हादसे मे भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम बड़सरा निवासी नवयुवक बीरेंद्र सिंह पिता कैलाश सिंह उम्र 22 वर्ष की मौत हो गई है, परिजनों ने बताया कि मृतक बीरेंद्र गत देर शाम अपने किसी रिश्तेदार को छोड़ने नये मोटरसाइकिल लेकर कोरिया जिले के ग्राम गिरजापुर गया हुआ था वहा से रात को वापस अपने घर लौट रहा था कि उसकी मोटरसाइकिल विद्युत खंभे से टकरा गई जहा उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया, हादसे की सूचना परिजनों को सुबह हुई जानकारी मिलते परिजन घटना स्थल पर पहुच गए हैं।

दो सप्ताह पुर्व हुई थी मृतक की शादी- मृतक बीरेंद्र सिंह की शादी हुऐ अभी एक महिनें भी नही हुआ था कि युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया उसकी शादी मे आये मेहमान को छोड़ने गिरजापुर गया हुआ था तथा वापस लौटते वक्त काल के गाल मे समा गया जानकारी के मुताबिक मृतक की नवविवाहित पत्नी अपने मायके मे थी सूचना पाकर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टुट पड़ा।

खबर लिखे जाने तक कोरिया जिले के पटना पुलिस घटना स्थल पर नही पहुची थी बताया जा रहा है की मोटरसाइकिल और बिजली खम्भे मे टक्कर इतनी जबरदस्त थी की विद्युत पोल टुट गया है मृतक को चोटें कहा कहा लगी है ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

Categorized in: