रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- ग्राम पंचायत देवीगंज में दो सगी मासूम बहनों के तालाब में डूबने से हुई मौत के बाद आज विधायक बृहस्पत सिंह शोक संतप्त परिवार के घर पहुंच ढांढस बंधाया वही ₹10000 की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दीया।
 

विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि जो हुआ वह बहुत दुखद है ऐसे हादसे की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए हम सबको सजग एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है श्री सिंह ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को तालाब में नहाने नहीं भेजें यदि बच्चे अपने मन से जाते भी हैं तो तत्काल उन्हें मना करें ताकि हो रहे ऐसे हादसों पर लगाम लग सके। श्री सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि परिवार को मिलने वाला चार चार लाख रुपय  का आर्थिक सहयोग जल्द से जल्द मिल सके। इस दौरान जनपद सदस्य सुरेंद्र टोप्पो युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अमृत जायसवाल मजरूल हक उपस्थित थे।

शोक संतप्त परिवार के यहां अपने पुराने सहयोगी से मिलकर विधायक हुए भावुक- जब विधायक बृहस्पत सिंह सुरेश अगरिया के घर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने एवं आर्थिक मदद देने पहुंचे तो घर के एक कमरे में वृद्ध व्यक्ति को देखा तो उनसे मिलने गए तो पता चला कि वह रामजीत अगरिया है जब बृहस्पति सिंह 90रु महीना में मुंशी का कार्य किया करते थे उस समय वे इनके साथ ही मजदूरी किया करते थे जब वह एक दूसरे को देखे तो दोनों भावुक हो गए। रामजीत अगरिया को कम दिख रहा था एवं वे चलने में भी अक्षम है तब बृहस्पत सिंह ने अपना परिचय विधायक के रुप में नहीं 30 साल पहले तालाब के काम में हो रहे उस कार्य के मुंशी के रूप में दिया।         

Categorized in: