राजपुर राजपुर हाट बाजार राष्ट्रीय मार्ग 343 महामाया मंदिर के सामने दो बाइक सवार आपस में भिड़े,दोनों को आई गंभीर चोटें। आज राजपुर महामाया मंदिर के प्रवेश द्वार के सामने दो बाइक सवारों का तेज रफ्तार में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई, दरअसल आज रविवार को राजपुर में साप्ताहिक बाजार लगती है आस-पास की कई ग्राम पंचायतों के लोग हजारों की संख्या में इस बाजार में खरीदारी करने आते हैं यहां पर लगने वाली यह साप्ताहिक बाजार क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी बाजारों में शुमार होती है इस सप्ताहिक बाजार में भीड़ इतनी अधिक होती है जिससे मुख्य मार्ग की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से बाधित हो जाती है,मुख्य मार्ग पर लोगों के द्वारा सैकड़ों की संख्या में सायकल,मोटरसायकल,सवारी वाहन आटो व चलीत ठेला बेतरतीब ढंग से लगाया जाता है जिसके कारण पैदल आने जाने वाले लोगों को कई बार दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है।

यातायात व्यवस्था पर उठ रही है सवाल…

राजपुर में लगने वाला सप्ताहिक बाजार राजपुर थाना परिसर से लगकर संचालित होती है लेकिन राजपुर थाना के द्वारा यातायात की व्यवस्था को व्यवस्थित करने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है और थाना के द्वारा ना ही किसी यातायात प्रभारी की तैनाती की जाती है जिससे आए दिन इस सप्ताहिक बाजार में दुर्घटनाएं होते रहती हैं।

राजपुर नगरपंचायत भी है नाकाम…रा

जपुर नगर पंचायत में संचालित हाट बाजार लगभग 20 वर्षों से लग रहा है लेकिन नगरपंचायत के द्वारा पार्किंग की व्यवस्था आज तक नही किया गया है जिससे आये दिन लोगों कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

   इस दुर्घटना में मुनवा निवासी उमेश यादव पिता गंगा यादव उम्र 23 वर्ष और बुढा बगीचा निवासी देव प्रकाश पिता बालम उम्र 22 वर्ष को गंभीर चोटें आई हैं दोनों घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा 108 की मदद से राजपुर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार चल रहा है।

Categorized in: