लखनपुर(दिनेश बारी)- अम्बिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग के ग्राम रजपुरी तथा ग्राम केवरा में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना हादसे में दो बालक घायल तथा एक महिला जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक 27 अगस्त के शाम 7 बजे अमल मिट्टी से अपने गृह ग्राम सिरकोतगा आ रहे बाइक सवार बसंत लाल पिता मुटूरराम मालती पति मुटूरराम को अज्ञात बोलेरो वाहन ने ग्राम रजपुरी के पास जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गया उपचार के लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया डॉक्टर ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। वही दूसरी ओर अम्बिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग के ग्राम केवरा में बाइक सवार ने साइकिल सवारों के जोरदार टक्कर मार दी। साइकल सवार पुष्पेंद्र पिता बसन्त राम उम्र13 देवराज पिता बाबू लाल उम्र10 दो बालक मुख्य मार्ग दुकान में सामान लेने जा रहे थे इस दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार ने साइकिल सवारों को को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों बालक घायल हो गए जिनका उपचार लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी रही है।

Categorized in: