राजेंद्र ठाकुर राजू /बलरामपुर -बलरामपुर 75 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कुनकुरी विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव यूडी मिंज सामिल हुए एवं उनके साथ बलरामपुर रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह बलरामपुर जिले के कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तूलिका प्रजापति भी उपस्थित रहे दरअसल बीते कुछ महीनों पूर्व यूनिसेफ के राज्य प्रमुख जाप जकारिया और उनकी टीम 50 गांव को गोद लिया है और कुपोषण शिक्षा और स्वास्थ संबंधित समस्याओं के नजर आने के बाद यूनिसेफ एवं जिला प्रशासन से मिलकर बच्चों को स्वस्थ एवं अच्छी शिक्षा और पोषण संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए एक योजना बनाई है और आज किसी योजना के तहत संबल कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
कोविड-19 महामारी काल काल के दौरान अपनी जान की परवाह ना करते हुए काम करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन समाचार पत्र की ओर से स्वास्थ्य विभाग से उषा रोहित मनोज दास संजय दोहरे 108 के वाहन चालक राहुल यादव नगरपालिका भोला कुशवाहा हाईवे पेट्रोलिंग वाहन चालक अमित मिंज
को कोविड काल में लगातार समाज के लोगों के सेवा भाव से कार्य किए जाने पर आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में सम्मानित किया गया और सम्मानित लोगों से अपील की गई कि आप लगातार इसी तरह से समाज के लोगों को हर संभव मदद करें वहीं इस कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए सहायक जनसंपर्क अधिकारी विवेक सरकार ने सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी और जिला प्रशासन से आग्रह भी किया कि भविष्य में ऐसे प्रेरक कार्यक्रमों के आयोजन को बनाए रखने हमारे जिलाधीश महोदय लगातार सक्रिय हैं और उनकी ऊर्जावान सोच निश्चित ही बलरामपुर जिले को एक नया आयाम प्रदान करेगी।

Categorized in: