देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में मारुति सुजुकी का एक तरफा राज चलता है। जब बात कार खरीदने की आती है तब लोगों की पहली पसंद मारुति की कारें होती हैं। यही वजह है कि कंपनी सालों से कारों के अलग-अलग सेगमेंट में राज कर रही है। हालांकि, जब बात देश के बाहर कार एक्सपोर्ट की आती है तब भी मारुति का दबदाब देखने को मिलता है। मई में देश के बाहर सबसे ज्यादा बेचने वाली कंपनियों में मारुति सुजुकी सबसे ऊपर रही। टॉप-10 कारों में इसके 6 मॉडल शामिल हैं। इस लिस्ट को टॉप करने का काम मारुति एस-प्रेसो ने किया। एस-प्रेसो पिछले महीने देश के बाहर लोगों की पहली पसंद बनकर सामने आई। चलिए सबसे पहले आपको एक्सपोर्ट कारों के टॉप-10 मॉडल की लिस्ट दिखाते हैं।

मारुति सुजुकी ने एस-प्रेसो का नया मॉडल पिछले साल लॉन्च किया था। इस मॉडल को नेक्स जनरेशन K-सीरीज 1.0-लीटर डुअल जेट, डुअल VVT इंजन दिया है। कार में आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसकी फ्यूल इफिशियंसी ज्यादा हो गई है। एस-प्रेसो का Vxi(O) और Vxi+(O) AGS वैरिएंट 25.30 Km/l, Vxi/Vxi+ MT 24.76 km/l और Std/Lxi MT 24.12 km/l का माइलेज देगा।

दमदार इंजन और कम्फर्ट डिजाइन
न्यू एस-प्रेसो में नेक्स्ट जनरेशन K-Series 1.0L डुअल जेट, डुअल VVT इंजन दिया है। ये 49kW@5500rpm का पावर और 89Nm@3500rpm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। नई एस-प्रेसो यूथफुलनेस, विटालिटी और एनर्जी को प्रदर्शित करती है जो भारत के ‘गो-गेटर्स’ के साथ प्रतिध्वनित होती है। इसमें कमांडिंग ड्राइव व्यू, डायनेमिक सेंटर कंसोल, ज्यादा केबिन स्पेस और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ बोल्ड एसयूवी जैसा एक्सटीरियर दिया है, जो ड्राइविंग के दौरान ज्यादा कम्फर्टेबल रखता है।

कई सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे
2022 एस-प्रेसो में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, प्री-टेन्शन एंड फोर्स लिमिटर फ्रंट सीट बेल्ट के साथ फ्रंट सीट बेल्ट रिमायंडर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेब्लिटी प्रोग्राम (ESP) के साथ हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसमें इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल ORVMs भी मिलेंगे। इस कार को कई मल्टी कलर्स ऑप्शन में खरीद पाएंगे।

Categorized in: