0 भटगांव पुलिस की कार्रवाई 

सूरजपुर। जिले की भटगांव पुलिस ने देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को   गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि गुरूवार को थाना प्रभारी भटगांव को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति देशी कट्टा एवं कारतुस लेकर भटगांव से जरही की ओर जा रहा है। उचना पर सक्रिय पुलिस टीम के द्वारा भटगांव मिशन चौक पर घेराबंदी कर दिनकर सिंह  वार्ड क्रमांक 10 भटगांव को पकड़ा।  जिसके कब्जे से एक देशी कट्टा 315 बोर एवं जिंदा कारतुस 06 नग जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव शरद चन्द्रा, एसआई सी.पी.तिवारी, प्रधान आरक्षक संजय कुमार, आरक्षक रजनीश पटेल, मनोज जायसवाल, कमलेश्वर सिंह, मिथलेश गुप्ता, प्रहलाद पैंकरा, प्रकाश साहू व मोहम्मद नौशाद सक्रिय रहे।

Categorized in: