बलरामपुर- विकासखण्ड वाड्रफनगर के चकदेही ग्राम निवासी सकुल सिंह गोंड जो कि भूमि में 40 वर्षो से जमीन पर काबिज कर उसकी जुताई बुनाई व उसमे निवासरत है और वहाँ उस व्यक्ति का पूरा जीवन व लालन-पालन भी हुआ है। जो कि यह उसका अधिकार और शासन भी आदिवासी व दलितों की हर तरह से अधिकारों की बात करती है व उनके अधिकारों की रक्षा भी पर कुछ दिनों से पड़ोस के ग्राम के कुछ लोग ईर्ष्या व जलन की भावना से वन विभाग से यह कह कर व्यक्ति को हटाने के प्रयास में लगे हुए हैं कि यह जमीन में जो व्यक्ति काबिज किये वह पूरी तरह से अवैध व गैरकानूनी जिससे आवेदक काफी परेशान व हताश है।

बता दे कि कभी-कभी पुलिस के माध्यम से भी व्यक्ति को डराया व धमकाया जाता है साथ ही वन विभाग द्वारा उस जमीन में पौधे भी लगवा दिया गया तो उनका जीवन बहुत मुश्किल हो जाएगा जो वही उनका जीविका का साधन है पर जिस व्यक्ति ने इतने दिनों से जमीन पर रहा है उसे उस जमीन से बेदखल करने की चेतावनी देना उसके साथ अन्याय होगा ग्रामीण जन ने इस पर जांच व आस पास के लोगों ने भी आवेदक के पक्ष में यह कहा कि इस विषय पर विन विभाग रघुनाथ पुर के रेंजर व अन्य अधिकारियों से पूछ- ताछ किया जा सकता है। इस दौरान आवेदक सकूल सिंह अन्य व्यक्ति राम चरित्तर चमार, कमान, शिव प्रसाद, आदि लोग उपस्थित थे।

Categorized in: