जांजगीर-चांपा- नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पलाश चंदेल के खिलाफ शिक्षिका ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे नाराज पीड़िता शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची। यहां पीड़िता ने एडिशनल एसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जांच टीम बढ़ाकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

पीड़िता ने मीडिया को बताया कि 19 जनवरी को पलाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता ने इस मामले में राजनीतिक संरक्षण का आरोप लगाया है। आरोपी को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है, जिसकी वजह से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पीड़िता ने कहा अन्याय की शिकायत के बाद सें सरकार द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए मदद कर रही है, लेकिन पुलिस की सुस्त रवैया के कारण अब तक गिरफ्तारी नहीं होने का आरोप लगाया,इसके अलावा इस मामले मे पीड़िता ने अपने खिलाफ आ रही आरोप प्रत्यारोप को राजनितिक साजिश बताया।

बता दें कि रेप पीड़िता युवती ने 19 जनवरी को ही पलाश के खिलाफ रायपुर के महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसे बाद में जांजगीर पुलिस केस ट्रांसफर किया गया था।

Categorized in: