रेलवे बोर्ड से मिले दिशा निर्देश के बाद एसईसीआर जोन में तीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन 4 सितंबर से शुरू होगा। एसईसीआर ने ट्रेन परिचालन को लेकर टाइम टेबल जारी किया है, पूर्व में जारी गाइड लाइन के अनुसार ही ट्रेनों में यात्री सफर कर सकेंगे।

रेलवे बोर्ड ने बुधवार शाम एसईसीआर के कुछ ट्रेनों के परिचालन को लेकर भेजे गये प्रस्ताव में से 3 स्पेशल ट्रेनों को हरी झंडी दे दी है। एस ई सी आर जोन में चार ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन बना कर चलाया जायेगा। सबसे बड़ी राहत की बात कटनी रुट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए है। रेलवे बोर्ड की गाइड लाइन के अनुसार तीन ट्रेनों को मंजूरी मिली है। दुर्ग-अंबिकापुर स्पेशल एक्सप्रेस, रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस स्पेशल, रायपुर- केवटी डेमू स्पेशल की सुविधा शुरू हो जायेगी।

Categorized in: