बिश्रामपुर। दुकान के सामने बाइक खड़ी करके मजदूरी करने गए युवक की बाइक को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरेया आमापारा निवासी 34 वर्षीय प्रार्थी मुन्नालाल निषाद पिता शिवनाथ 22 अक्तूबर को अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 डीएन 0193 को ग्राम पंचायत कंदरई नेवारडांड में स्थित विजय किराना दुकान के पास खड़ी कर साथी के साथ लटोरी काम करने चला गया था। वापस लौटा तब देखा कि अज्ञात चोरों ने बाइक को पार कर दिया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Categorized in: