त्योहारी सीजन में हमेशा नई-नई कारें लॉन्च होती हैं और लोग इस सीजन में सबसे ज्यादा व्हीकल्स की खरीदारी करते हैं। लेकिन, अगर आप दिवाली से पहले कोई बेहतरीन कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि आज हम यहां 5 ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 2023 दिवाली से पहले भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली हैं। बाजार में इनकी कीमत 10 लाख से भी कम है, तो आइए इनकी डिटेल्स जानते हैं।

1. हुंडई एक्सटर

हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter) को भारत में 10 जुलाई 2023 को लॉन्च किया जाएगा। यह माइक्रो एसयूवी सीधे टाटा पंच से मुकाबला करेगी। यह मानक के रूप में 6 एयरबैग समेत कई फीचर्स से लैस होगी। 5-सीटर ग्रैंड i10 Nios के समान प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसे 1.2L NA पेट्रोल द्वारा संचालित किया जाएगा। इस कार के लिए एक सीएनजी वैरिएंट भी उपलब्ध होगा।

2. टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट

फेसलिफ्ट टाटा नेक्सन Curvv कॉन्सेप्ट कार से इंस्पायर होगी, क्योंकि इसे पूरी तरह से नए सिरे से डिजाइन किया जा रहा है। कथित तौर पर इसे अगस्त 2023 के आसपास पेश किए जाने की संभावना है। यह एक नए 1.5L DI टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी।

3. टाटा पंच सीएनजी

टाटा पंच सीएनजी ने जनवरी में 2023 ऑटो एक्सपो में अल्ट्रोज सीएनजी के साथ शुरुआत की थी। अल्ट्रोज सीएनजी को कुछ हफ्ते पहले ही लॉन्च किया गया था, जबकि पंच सीएनजी की इस साल के अंत में बिक्री शुरू होने की संभावना है। इसमें 1.2L पेट्रोल इंजन का यूज किया जाएगा। इसमें गजब का ट्विन-सिलेंडर सेटअप मिलेगा, जिससे बूटस्पेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

4. हुंडई i20 फेसलिफ्ट

हुंडई i20 (Hyundai i20) के फेसलिफ़्टेड वैरिएंट को पहले ही भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। यह मौजूदा मॉडल से थोड़ा सा अलग होगी। हालांकि, इसमें किसी तरह का कोई मैकेनिज्म बदलाव होने उम्मीद नहीं है, लेकिन इसके इंटीरियर में कुछ नए फीचर्स जोड़े जाएंगे।

5. टोयोटा टैसर

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स (Maruti Suzuki Fronx) के बैज-इंजीनियर्ड वैरिएंट को टैसर (Taisor) कहा जा सकता है। कॉम्पैक्ट एसयूवी कूप की डिजाइन ग्लोबली लॉन्च यारिस क्रॉस से इंस्पायर हो सकती है। यह आने वाले महीनों में बिक्री पर आ सकती है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। टोयोटा टेसर (Toyota Tisor) को 1.2L पेट्रोल और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है।

Categorized in: