अंबिकापुर। स्थानीय राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंह देव चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के विशेष प्रयास पर बच्चों के हृदय रोग की निश्शुल्क जांच हेतु इकोकार्डियोग्राफी मशीन स्थापित की गई। बाल हृदय रोगों से पीड़ित बच्चों को इस जांच हेतु रायपुर भेजना पड़ता था, जिससे बच्चों को और माता-पिता को परेशानी होती थी। कई बार जो बच्चे रायपुर नहीं जा पाते थे वे निजी अस्पताल में जाकर जांच कराते थे और मोटी रकम देते थे। आज से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में यह जांच निश्शुल्क होगी एवं सारी जांच डॉ स्मिता बाल रोग विशेषज्ञ करेंगी। मशीन इंस्टॉल करने हेतु तकनीकी सहायता देने के लिए सत्य साईं अस्पताल नया रायपुर छत्तीसगढ़ की टीम डॉक्टर निखिल शुक्ला के साथ उपस्थित थी। डॉ स्मिता परमार के साथ एमएस डॉक्टर लखन सिंह ने उपस्थित मरीजों का निःशुल्क इकोकार्डियोग्राफी किया। इस मौके पर डॉक्टर के के रेलवानी डॉक्टर अमीन फिरदौसी एवं अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Categorized in: