अलग-अलग स्थान से कोतवाली पुलिस ने 2 सटोरियों के खिलाफ की कार्रवाई, 50 हजार रूपए भी जब्त
 अंबिकापुर। सरगुजा जिले के कोतवाली पुलिस ने 6 अक्टूबर को शहर के दो स्थान पर छापा मारकर आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा खेलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में से एक युवक दिल्ली से अंबिकापुर आकर एक होटल में रुक कर ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम कर रहा था। पुलिस ने दूसरे आरोपी के पास से 50 हजार रुपए नगर, मोबाइल व सट्टा पट्टा खिलाने का दस्तावेज जब्त किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सट्टा पट्टा खिलाने के मामले में कार्रवाई की है।जानकारी के अनुसार आईजी अजय यादव, पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कामले के मार्गदर्शन शहर में हो रहे अवैध सट्टा पट्टा की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला व सीएसपी पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर के चांदनी चौक स्थित मायापुर में व्यक्ति द्वारा आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाया जा रहा है। पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वह आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी पंकज अग्रवाल पिता बजरंग अग्रवाल उम्र 30 वर्ष सदर रोड अंबिकापुर का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 50 हजार रुपए नगद व सट्टा खिलाने का दस्तावेज जप्त किया है। 
दिल्ली का सटरी शहर में खिला रहा था सट्टादूसरे मामले में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर के एक होटल में दबिश दी तो एक युवक ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। युवक दिल्ली प्रेम नगर पटेल नगर का रहने वाला है। इसका नाम प्रिंस कुमार पिता मनोहर चौधरी उम्र 20 वर्ष है। पुलिस ने बताया कि प्रिंस कुमार दिल्ली से आकर अंबिकापुर में ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। इसके पास से सट्टा खिलाने का हिसाब किताब, 300 रुपए नगद जप्त किया गया है। पुलिस ने दोनों मामले में सट्टा पट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप एक्का, सहायक उप निरीक्षक सरफराज फिरदौसी, प्रमोद पांडे, डाकेश्वर सिंह, आरक्षक रुपेश महंत, राहुल सिंह, इज़हर अहमद, जानकारी राजवाड़े शामिल रहे।

Categorized in: