रायपुर -29 अक्टूबर
रायपुर मंडल में सत्र 2020 की दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस के साथ दो दिवसीय प्रथम स्थायी वार्तातंत्र (पी एन एम) बैठक का आयोजन दिनांक 28.10.2020 एवं 29.10.2020 को ऑन लाइन किया गया ।
इस बैठक के दौरान कुल 38 पुराने एवं 18 नए प्रकरणों पर चर्चा की गई । दिनांक 28.10.2020 को श्री श्याम सुंदर गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, रायपुर की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई । समूचे बैठक के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा), रायपुर डॉ. दर्शनीता बी अहलूवालिया ने, जो कि पी एन एम की संयोजिका भी हैं, ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया । अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन), रायपुर श्री लोकेश विश्नोई सहित रायपुर मंडल के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे । यह पी एन एम बैठक का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, श्री प्रदीप मिश्रा के द्वारा किया गया इस बैठक में यूनियन की तरफ से श्री डी विजय कुमार, मंडल समन्वयक तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे ।
उक्त बैठक ऑनलाइन आयोजित किया गया जिसमें कोविड-19 के अनुदेशों का अक्षरश: पालन किया गया । मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सभी कर्मचारियों, अधिकारियों एवं ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारियों को कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में भी बड़ी तत्परता से रेल प्रचालन में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया । उन्होंने विशेष रूप से चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस विषम परिस्थिति में भी सबकी सेवा की ।
अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा), रायपुर डॉ. दर्शनीता बी अहलूवालिया ने कर्मचारी हितों के विषयों पर संबंधित विभागों से शीघ्र निपटान कर कर्मचारियों को नियमानुसार हितकारी परिणाम देने की बात कही।
श्री डी विजय कुमार, मंडल समन्वयक ने प्रशासन को कर्मचारियों के साथ सद्भावनापूर्ण व्यवहार तथा अच्छे कार्य के लिए दिए गए मार्गदर्शन हेतु धन्यवाद दिया । सतर्क भारत-समृद्ध भारत तथा आत्मनिर्भर भारत के लय में रेल के उत्तरोत्तर विकास के लिए सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों की भूमिका की अनिवार्यता पर बल दिया ।

Categorized in: