रेलवे में आगामी दिनों में त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या में वृद्धि की संभावना को देखते हुए कोरोना से बचाव हेतु विशेष अभियान

रायपुर-08 अक्टूबर,2020

आज माननीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेलवे अधिकारियों को कोविड-19 से बचाव एवं सावधानी रखने के लिये शपथ दिलाई।

इसी कड़ी में रायपुर रेल मंडल में अपर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर श्री प्रमोद कुमार द्वारा कोविड-19 से बचाव की शपथ दिलाई गई। सभी वीडियो लिंक के माध्यम से रेल मंत्रालय से जुड़े । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) डॉ दर्शनीता बी. अहलूवालिया, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री लोकेश विश्नोई सहित रायपुर रेल मंडल के अधिकारी उपस्थित रहे।

सभी शाखा अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के कर्मचारियों, स्टेशन डायरेक्टरों एवं स्टेशन प्रबंधकों ने अपने-अपने स्टेशनों पर कोरोना से बचाव की शपथ दिलाई।
कोरोना के फैलाव को रोकने के लिये सभी का सतर्क रहना आवश्यक है, सभी की भागीदारी से हम इस महामारी को हराने में सफल होंगे। आगामी दिनों में त्योहारों में स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की आशंका के चलते कोविड-19 की रोकथाम हेतु रेलवे कोविड-19 से बचाव हेतु सघन अभियान चला रहा है।
इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर फिल्म अभिनेता श्री अमिताभ बच्चन की आवाज में जागरूकता संदेश स्टेशनों पर अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को जागरूक करने हेतु प्रसारित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्टेशनों में लगे एलईडी डिस्पले के माध्यम से बार – बार हाथ धोने, मास्क पहनने, 2 गज की दूरी संदेशों को प्रसारित किया जा रहा है ।यात्रियों को सही ढंग से मास्क पहनने ,मुंह एवं नाक ढका रखने, सोशल डिस्टेंसिंग की अनूपालना करने हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है। रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों, ट्रेनों मे जागरूकता पोस्टर लगाए जा रहे हैं।


Categorized in: