मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! शहर के थोक व फुटकर सब्जी व्यवसायी शहर के बीच में ही बुधवारी बाजार लगाने की मांग को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने का ऐलान किया है जिससे शहर में सब्जी का संकट उत्पन्न हो सकताहै है ! मिली जानकारी के अनुसार इस समय प्रदेश में कोरोना महामारी तेजी के साथ अपना पांव पसार रही है जिससे कोरिया जिला भी अछूता नहीं है कोरिया जिले में भी लगातार कोरोना से संक्रमित मरीज मिल रहें हैं जिसको मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन ने कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए मनेंद्रगढ़ शहर में लग रही बुधवारी बाजार को अन्यत्र आमाखेरवा के खेल मैदान में लगाने का निर्देश दिया है ! लेकिन जिला प्रशासन का यह निर्देश सब्जी व्यवसायियों को रास नहीं आ रहा है और वे आमाखेरवा खेल मैदान में अपनी सब्जी दुकान नहीं लगाना चाह रहे हैं ! जिला प्रशासन के निर्देश के खिलाफ थोक व फुटकर सब्जी व्यवसायी लामबंद होकर शहर के बीच में ही पूर्व की भांति बुधवारी बाजार लगाए जाने की मांग को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया है ! सब्जी व्यवसायियों का कहना है कि शहर से बाहर आमाखेरवा मैदान में सब्जी व्यवसायियों के लिए कोई सुविधा प्रदान नहीं की गई है और आमाखेरवा मैदान शहर से बहुत दूर है जहां पर सब्जी दुकान लगाना मुश्किलों भरा है वहां पर ग्राहकों को जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा ! सब्जी व्यवसायियों का कहना है कि जिला प्रशासन का उन्हें सप्ताह के 6 दिन नई सब्जी मंडी में सब्जी दुकान लगाना स्वीकार है लेकिन उनकी भी मांग है कि बुधवारी बाजार पूर्व की भांति शहर में ही लगाने देना चाहिए ! प्रशासन अगर शहर के बीच में ही पूर्व की भांति बुधवारी बाजार सब्जी व्यवसायियों को नहीं लगाने देगा तो थोक व फुटकर सब्जी व्यवसायी बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे !

सब्जी दुकान लगाने पर सब्जी व्यवसायियों ने किया हंगामा

शहर के थोक सब्जी व्व्यवसायी 2 दिन पहले से ही सब्जी मंगाना बंद कर दिया है जिससे फुटकर सब्जी विक्रेताओं को सब्जी नहीं मिल पा रही है कुछ सब्जी विक्रेता मंगलवार को नई सब्जी मंडी में अपनी दुकान लगाए हुए थे जहां पर कुछ सब्जी व्यवसायी सब्जी दुकान बंद कराने को लेकर जमकर हंगामा किया! सब्जी विक्रेताओं द्वारा किए जा रहे हंगामे की जानकारी मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभाव पटेल एवं उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी नई सब्जी मंडी में पहुंच कर सब्जी व्यवसायियों से हड़ताल नहीं करने तथा अपनी सब्जी दुकान नई सब्जी मंडी में ही लगाने का आग्रह किया है ! नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि कोरोना महामारी के इस संकट में सभी सब्जी व्यवसायियों को प्रशासन के साथ आकर सहयोग करना चाहिए ताकि शहर में कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके सब्जी व्यवसायियों के लिए नई सब्जी मंडी में बेहतर व्यवस्था बनाई जा रही है ! सब्जी विक्रेता आंदोलन कर शहर का माहौल नहीं बिगाड़े और सहयोग की भावना रखते हुए प्रशासन का सहयोग करें !

चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कराया जनमत

शहर में बुधवारी बाजार लगाने को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने शहर में लोगों की राय जानने के लिए जनमत कराया जिसमें 291 लोगों से राय ली गई ! 291 लोगों में शहर में संचालित बैंक, शहर के व्यवसायी तथा सब्जी व फुटकर विक्रेता शामिल है ! चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा कराए गए जनमत संग्रह में 279 लोगों ने शहर से बाहर अन्यत्र शहर की बुधवारी बाजार लगाए जाने पर अपनी राय दी वही 10 लोगों ने शहर के बीच में ही बुधवारी बाजार लगाए जाने की बात की जबकि दो लोग तटस्थ रहे ! इस तरह से जनमत में भी अधिकांश लोगों ने शहर से बाहर बुधवारी बाजार लगाए जाने की अपनी राय दी ! चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जनमत संग्रह की कापी राज्यमंत्री गुलाब कमरों, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, एसडीएम मनेंद्रगढ़, एसडीओपी मनेंद्रगढ़ को भी प्रेषित की है !

Categorized in: