नई दिल्ली, । कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के आज नतीजे आने वाले हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे या फिर शशि थरूर, दोनों में से किसी एक नेता को आज कांग्रेस की कमान मिलने जा रही है। करीब 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा। वोटों की गिनती दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू हो गई थी। नतीजे दोपहर करीब 3 बजे के आसपास आने की उम्मीद है।

बता दें कि इसी सोमवार को देशभर में कांग्रेस के 9 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वोट डाला था। देशभर से सभी बैलट बॉक्स दिल्ली मंगाया गया था। सभी बैलट बॉक्स को स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचाया गया।

थरूर कैंप ने यूपी के अलावा दो और राज्यों में धांधली का आरोप लगाया है। थरूर कैंप का कहना है कि पंजाब और तेलंगाना में भी चुनाव में धांधली हुई है

मतगणना शुरू होने के बाद शशि थरूर ने ट्वीट किया। थरूर ने कहा कि मैं उन सभी को धन्यवाद कहता हूं जिन्होंने इस ऐतिहासिक पल को हमारी राजनीति के विकास में एक मील का पत्थर बनाने में योगदान दिया है।

चुनाव में धांधली को लेकर मधुसूदन मिस्त्री को चिट्ठी लिखी गई है। चिट्ठी में यूपी में सभी वोट को अवैध घोषित करने की मांग की गई है।

ये ऐतिहासिक पल है। हमें इस बात का गर्व है कि हमारी पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुए। हम सोनिया गांधी के प्रति भी आभार जताते हैं जिन्होंने मुश्किल समय में पार्टी की कमान संभाली। आने वाले समय में कांग्रेस और मजबूत होगी- गौरव गोगोई

मधुसूदन मिस्त्री को चिट्ठी लिखी
उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों में मतदान से संबंधित शिकायतों को लेकर थरुर पक्ष ने मधुसूदन मिस्त्री को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने यूपी में चुनाव में अनियामितताओं का आरोप लगाया है।

Categorized in: