पेंड्रा – बारिश से बचने के चक्कर में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मरवाही मुख्य मार्ग कक्का ढाबा के पास की है।  

हादसे में मरने वाले युवक का नाम संतोष रजक और आदि रजक बताया जा रहा है। दोनों चिचगोहना के रहने वाले थे और गैरेज में काम करते थे। 

जानकारी के मुताबिक, दोनों काम खत्म कर घर जा रहे थे। रास्ते में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इससे बचने बाइक की रफ्तार तेज कर दी। तभी सामने से आ रही पिकअप से बाइक  टकरा गई। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मरवाही पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Categorized in: