बलरामपुर जिले में बीते दिनों से जारी तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।  देर रात तातापानी धनेशपुर स्थित सतबहिनी लुती बांध अचानक टूट गया, जिससे नीचे बसे घर तेज बहाव में बह गए। हादसे के समय लोग अपने घरों में सो रहे थे, जो जलप्रलय की चपेट में आ गए।
अब तक की जानकारी के अनुसार, मलबे और पानी से चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तीन लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश में एनडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है।
बताया जाता है कि यह बांध लगभग 40 वर्ष पुराना था। अचानक हुए इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित जिला प्रशासन की पूरी टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। साथ ही जनप्रतिनिधि एवं सामाजिककार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचकर मदद में जुटे हुए हैं।
इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Categorized in: