मनेन्द़गढ़! शुक्रवार की रात में चले तेज आंधी तूफान में मनेंद्रगढ़ शहर के हृदय स्थल में स्थित एक भारी-भरकम पेड़ धराशाई हो गया जिससे लोग बाल-बाल बच गए वही चाय के ठेले वगैरा क्षतिग्रस्त होने से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है वही शहर के दो तीन अन्य स्थानों में भी पेड़ों के गिरने से शहर की बिजली शनिवार को दिनभर बाधित रही बिजली कर्मचारी सुधार कार्य में लगे रहे ! मिली जानकारी के अनुसार मनगढ़ शहर में शुक्रवार की शाम अचानक आंधी तूफान चलने से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया तथा तेज आंधी तूफान से मनेंद्रगढ़ के हृदय स्थल फावारा चौक में स्थित एक भारी-भरकम पर अचानक धारा शाही हो गया जिससे लोग बाल बाल बच गए ! पेड़ के गिरने से फावारा चौक में संचालित चाय ठेलों को नुकसान पहुंचा है ! फव्वारा चौक निवासी ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वह पान दुकान का संचालन करता है तथा दुर्गा प्रसाद गुप्ता व कैलाश गुप्ता चाय नाश्ते की दुकान का संचालन करते हैं शुक्रवार की रात 8 – 9 बजे के आसपास अचानक आंधी तूफान चलने से फवारा चौक में स्थित एक भारी-भरकम पेड़ जड़ सहित धराशाई हो गया जिससे चाय की दुकान व पान ठेला को नुकसान पहुंचा है जिससे लगभग 60000 रुपए की क्षति हुई है !

ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अच्छी बात यह रही कि लॉक डाउन के कारण सभी दुकाने शाम 6:00 बजे के बाद बंद हो जाते हैं जिसके कारण पेड़ के आसपास कोई नहीं था अगर दुकाने खुली रहती तो निश्चित रूप से कोई बड़ा हादसा हो सकता था जो टल गया ! पेड़ गिरने की सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद व नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है ! यह भी बताया जा रहा था कि शहर के फावारा चौक के अलावा कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली बाधित हुई है शनिवार को पूरे दिन शहर में बिजली बाधित रहे जिस को सुधारने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी लगे रहे ! बताया जा रहा है कि शहर में और भी ऐसे बहुत से पेड़ हैं जो लोगों के लिए खतरे की घंटी बने हुए हैं जो इस तरह की तेज आंधी तूफान से गिर सकते हैं !

Categorized in: