सूरजपुर-  जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देशन एवं उप संचालक पंचायत के मार्गदर्शन में जिला पंचायत संसाधन केन्द्र सूरजपुर में ग्राम पंचायत के निर्वाचित सरपंचों का आधारभुत प्रशिक्षण के तहत् सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु पेसा विषय पर 11 जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, प्रशिक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियम 2022 पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। संकाय सदस्य श्री निरोज सिंह के द्वारा ग्राम सभा का संचालन, शक्ति, गठन, ग्राम सभा का अध्यक्ष का निर्वाचन ग्राम सभा के सचिव का ग्राम सभा के प्रति कर्तव्य एवं दायित्व, ग्राम सभा की बैठक की तारीख स्थान एवं समय, ग्राम सभा की गणपूर्ती, निर्णय लेने का तरीका, ग्राम सभा की अभिलेख संधारण प्रक्रिया, ग्राम सभा की स्थायी समिति, संसाधन, नियोजन एवं प्रबंध समिति, शांति एवं न्याय समिति पर विशेष चर्चा किया गया।
       तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान ग्राम सभा के संसाधन, कृत योजनाएं, ग्राम सभा का कोष, प्राकृतिक संसाधन (जल, जंगल, जमीन) का प्रबंध, प्रवेक्षण, संर्वधन पर विशेष चर्चा की गई। सतत विकास लक्ष्य के 09-थीम अनुसार लाईन विभाग की भूमिका पर विशेष चर्चा किया गया। थीम 1 गरीबी मुक्त एवं आजीविका युक्त ग्राम पंचायत, थीम 2 स्वस्थ्य ग्राम पंचायत, थीम -3 बाल हितसी ग्राम पंचायत, थीम 4 परिस्थितिकीय तंत्र के संरक्षण युक्त ग्राम पंचायत, थीम 5 स्वस्थ्य एवं हरयाली युक्त ग्राम पंचायत, थीम 6 आत्म निर्भर, बुनियादी ढ़ाचा युक्त ग्राम पंचायत, थीम -7 सामाजिक सुरक्षित ग्राम पंचायत, थीम 8 सुशासन युक्त ग्राम पंचायत, थीम -9 लैंगिक समतुल्यता युक्त ग्राम पंचायत पर निर्वाचित सरपंचों को प्रशिक्षण दिया गया, तीन दिवसीय प्रशिक्षण की सरहाना भारत सरकार पंचायत राज मंत्रालय द्वारा अपने ट्वीटर में साझा किया गया।

Categorized in: