शहर के घुटरापारा की घटना, अन्य आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
अंबिकापुर. मामूली सी बात को लेकर कुछ युवकों ने मिलकर शहर के घुटरापारा निवासी तीन युवकों पर तलवार व चाकू से हमला कर ज मी कर दिया है। हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से ज मी हो गए। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को मिलने पर मोहल्ले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी पड़ी। पुलिस ने तीन आरोपी व अन्य के खिलाफ धारा ३०७ व ३४ के तहत अपराध दर्ज कर एक आरोपी को गिर तार किया है। वहीं अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।


जानकारी के अनुसार अजय विश्वकर्मा महामायापारा स्थित घटरापारा का निवासी है। शनिवार की रात ११.३० बजे मोहल्ले के संजू व दुर्गेश का मजहर व राजा से स्पीड में गाड़ी चलाने को लेकर विवाद हुआ था। इस बात से नाराज अजहर ने रविवार की रात ९ बजे अपने साथियों के साथ लाठी डांडा, तलवार, चाकू लेकर घुटरापारा स्थित पीपल चौक के पास पहुंचा। वहां पहुंच कर अजहर, सोनू मिंया, राजा खान व अन्य लोगों ने गाली गलौज करते हुए संजू बेक, दुर्गेश यादव व अजय विश्वकर्मा पर तलवार व चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे तीनों गंभीर रूप से ज मी हो गए। अजय ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। मोहल्ले में तनाव न बढ़े इस लिए पुलिस की सुरक्षा लगाई गई। अजय विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अजहर उर्फ मजहर, सोनू मियां, राजा खान व अन्य के खिलाफ धारा ३०७ व ३४ के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

एक आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और सूचना मिलते ही तत्काल मोहल्ले में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मु य आरोपी अजहर मंसूरी पिता अ तर मंसूरी २२ वर्ष निवासी हुसैनी नगर को गिरफ्तार किया है।

Categorized in: